.
आम सी लड़की भी सुंदर हो सकती है,
आम सी लड़की भी खास हो सकती है।
वो जो नज़रें झुका के मिलती है,
वो जो लहजे से दिल को चुरा लेती है,
चुपके से दिल पे राज करने लगती है,
चुपके से यादों को आबाद करती है।
नहीं कर सकती फ़रेब वो,
नहीं किसी का दिल दुखा सकती है।
जिसमें एहसास है, साहस है,
जिसमें खुदगर्ज़ी और मजबूरी नहीं,
'नूरम' वो 'परियों सी' आजकल,
क्यों इस सदी में मिलतीं नहीं?
0 Comments