.
बात पुरानी है और ज़ख्म, ताज़ा है,
यादें पुरानी हैं पर, सिलसिला नया है।
वक़्त बेवक़्त आ जाते हैं, ये आँखों में,
इश्क़ और आँसुओं का याराना, पुराना है।
हो मुलाकात तो हम, शर्मिंदा न हों,
इस कदर दर्द को दिल में. महकाया है।
देखिए भूलने का, भरम न होने पाए,
तक़दीर, वक़्त के हाथों का. खिलौना है।
क्या कहें 'नूरम', आपसे और ज़्यादा,
इश्क़ और जंग का, यही. क़ायदा है।

0 Comments