.

हमारा रूठना उन्हें इस कदर गवारा हुआ,
जैसे कोई monetized चैनल delete हुआ।

सुनते हैं फिर नया चैनल बनाया है उसने,
अफ़सोस! फिर पुराना content ही upload हुआ।

loveGorithm में यह भी rank हो जाएगा,
व्यूज और likes का जो सहारा हुआ।

इस बार Golden Button की दौड़ है,
Silver Button से कहाँ उनका गुज़ारा हुआ!

हमने हीर समझा उसे, हीरा था जो, 
Lovetubers का Diamond के बिना कब गुज़ारा हुआ।

इन अदाओं से नया subscriber दूर न रह पाएगा,
और फिर viral होने का रुतबा मिल ही जाएगा।

कहते हैं share button भी दबाया है किसी ने,
'नूरम' उनका Platinum का सपना भी पूरा हुआ।